
ADMIN
प्रतिनिधि:वैशाली महाडिक:मुंबई में आ हर दुकान या व्यवसाय के साइन बोर्ड अब मराठी भाषा में वो भी बड़े लगाना अनिवार्य हुआ। इस संबंध में शिवसेना के वरिष्ठ नेता और मरराठी भाषा मंत्री सुभाष देसाई ने कैबिनेट मीटिंग में प्रस्ताव रखा था जो कैबिनेट ने पास किया है। इस का सीधा फायदा आने वाले मुंबई महानगरपालिका चुनाव में सत्ता धारी शिवसेना को मिलेगा। और मराठी भाषा और अस्मिता के नाम पर बनी राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को इस विषय मे शह देना भी है। साथ ही अपने शिवसैनिकों को संदेश भी देना है कि। सेना ने मराठी कद मुद्दे पर अपना रुख नहीं बदला है। साथ ही महाविकास अघाड़ी में वह मुख्य घटक व मुख्यमंत्री शिवसेना के है। यह अहसास भी अपने कार्यकर्ताओं को देना और मुंबई महानगर पालिका चुनाव में कार्यकर्ताओं को एक संघ रखना और उनमें जोश भरना यहभी काम इस कानून से होजायेगा।