पोंगल धूमधाम से मनाया गया।

Share

प्रतिनिधि:वैशाली महाडिक

उत्तर भारत मे मकर संक्रांति को ही दक्षिण भारत मे “पोंगल”के नाम से जाना और मनाया जाता है।यह त्योहार गोवर्धन पूजा,दिवाली, और मकरसंक्रांति का मिश्रण है।पोंगल विशेष रूप से किसानों का त्योहार है। हर साल यह त्योहार 14/15जनवरी को मनाया जाता है।लगभग 4 दिनों तक यह त्योहार मनाया जाता है। दक्षिण में धान की कटाई के बाद लोग खुशी व्यक्त करने के लिए पोंगल मनाते है।और आनेवाली फसल के अच्छे होने और सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करते है।वर्ष,धूप,सूर्य,खेतिहर मवेशियों की विशेष रूप से सजा धजा कर पूजा की जाती है। मुंबई के मालाड स्थित काचपाड़ा इलाके मेंपोंगल उत्साह से और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर।महिलाओं ने दक्षिणी लिबास परिधान कर चुला सजाकर चावल की खीर उसमे गुड़ मिलाकर पकाकर अपने परिवार और समाज की उन्नति की प्रार्थना कर पोंगल को सजाकर नृत्य और रंगोली बनाकर सजावट की। काचपाड़ा क्रमांक 1,में सफल विकास वेलफेयर सोसायटी की मुंबई अध्यक्षा मेरी चेट्टी, लक्ष्मी काउंडर, स्टेला चेट्टी,शशि गुप्ता, सिल्विया ने इस त्योहार में उत्साह से सहभाग लिया।और काचपाड़ा सहित मालाड,मुंबई महाराष्ट्र और देश की खुशहाली के लिहे प्रार्थना की।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *