‘एकल महिला’ पिकनिक का आकर्षण बना ‘रैंप वॉक’ रहा..

Share

प्रतिनिधी :उत्कर्ष बोरले

 मुंबई,राष्ट्र सेवा दल, मालवणी, काचपाड़ा, मलाड और सफल विकास वेलफेअर  सोसायटी ने शनिवार 17 फरवरी को ‘वेलेंटाइन डे’ के अवसर पर मनोरी के ‘कॉर्नर बीच रिज़ॉर्ट’ में एकल महिलाओं के लिए एक दिवसीय पिकनिक  का आयोजन किया।

   एकल  महिलाओ ने मार्वे से नाव द्वारा मनोरी में प्रवेश किया   25 वर्षीय समीरा सिद्दीकी और  70 वर्षीय दादी ने ‘वेलेंटाइन केक’ काटा.

फिर सभी महिलाओं को समूहों में बांटकर और उनके टीम लीडर नियुक्त करके पहला गेम मनोरी बीच पर खेला गया । इस गेम के माध्यम से हमने अपने समूह मे  महिलाओं की पहचान और जानकारी प्राप्त करके एक-दूसरे के साथ मानवीय संबंधों को मजबूत करने का संदेश देने का प्रयास किया। इस अवसर पर संगीत प्रशिक्षक सुमन बरदेवा ने गिटार बजाया और अंध कार्यकर्ता  दानिश ने एकल महिलाओं के लिए गाने गाएऔर उनका  मनोरंजन किया। 25 से 70 वर्ष की एकल महिलाये   इसमें सहभागी  हुई जबकि कुछ एकल महिलाओं ने उत्साहित होकर  गाना और नृत्य करना शुरू कर दिया।  महिलाओं ने समुद्र तट पर इस आनंदमय उत्सव का आनंद लिया।

दोपहर के भोजन के बाद एकल माताओं से लेकर एकल दादीयो  ने स्विमिंग पूल में तैराकी का आनंद लिया, जिनमें से कुछ पहली बार स्विमिंग पूल देख रही थीं और तैराकी के बाद महिलाओं ने अंताक्षरी कार्यक्रम का मजा  लिया।  अनिता खरात ने  अपने जीवन संघर्षों के अनुभव कथन किये.और एकल महिलाओं को संघर्ष करने के लिए प्रेरणा दि।  इस अवसर पर प्रदीप खरात ने मार्गदर्शन किया.  बैलून और पिन  का खेल खेलकर सकारात्मक दृष्टिकोण को समझा गया। फिर सबसे मजेदार खेल आया और एकल दादी से एकल माँ तक रैंप वॉक (रैंप वॉक) करके सभी उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।  इन एकल महिलाओं ने राय व्यक्त की कि ऐसे कार्यक्रम जारी रहने चाहिए और अधिक महिलाओं को शामिल किया जाना चाहिए।  इसके बाद अकेली महिलाओं ने चाय बिस्किट का लुत्फ उठाया और अपने घर को  रवाना होगयी   इस पिकनिक  में कल्याण, वर्ली, बोरीवली, गोरेगांव, मलाड पूर्व, पश्चिम क्षेत्र  से लगभग 80 महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मनोज परमार, मैरी चेट्टी, संगीता आप्टे और अनीता खरात को सन्मान चिन्ह  देकर मान्यवारो के हातो  सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम को सफल बनाने में वैशाली महाडिक निसार अली सय्यद , मैरी चेट्टी, मनोज परमार, कृष्णा वाघमारे, राजेश रागपसरे, शुभम मिश्रा, नमिता मिश्रा, प्रकाश जैसवार और राष्ट्र सेवा दल, मालवणी, काचपाड़ा और सफल विकास वेलफेयर सोसाइटी के अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *