चर्च मे नमाज और रोजा इफ्तार..!!!

Share

प्रतिनिधी :वैशाली महाडिक

कठीण समय मे दिया महत्वपूर्ण धार्मिक एकता का संदेश!

मुंबई,मालाड अवर लेडी ऑफ लुर्ड्स चर्च ओरलेम मे मुस्लिम समाज के लोगो ने किया  रोजा इफ्तार और नमाज पढी.मालाड पश्चिम स्थित  ओरलेम के अवर लेडी ऑफ लुर्ड्स चर्च पर दिनांक 28 एप्रिल रोज चर्च के ग्रुप  अंतर धर्मीय संवाद(Inter Religious Dialogue)की ओरसे मुस्लिम समाज के लोगो के लिये रमझान का रोजा इफ्तारका आयोजन किया गया था। ख्रिस्ती धर्म गुरू फादर सुनील डिसोझा, अख्तरुल इस्लाम नदवी मौलाना, शारीक रजा सामाजिक कार्यकर्ते,फझलूररहमान शेख एडव्होकेट,शादान सिद्दीकी एस आय ओ मुंबई अध्यक्ष, निसार अली  सय्यद पत्रकार और अनथोनी रोड्रिग्स सामाजिक कार्यकर्ते व मुस्लिम, ख्रिस्ती समाज के मान्यवर लोग सहभागी हुये थे।इस अवसर पर  सर्वधर्म संभव व सदभावना और  देश और दुनिया मे शांती समता और  एकात्मता का माहोल बना रहे। तथा सभी धर्मीय देश वासी शांती और आनंद से रहे इस लिये मौलवी अख्तरुल इस्लाम नदवीने विशेष दुआ(प्रार्थना )की  इस मे सभी मान्यवर उत्साह से सहभागी हुये। रोजा इफ्तार के बाद मुस्लिम समाज के लोगो ने चर्च के प्रांगण मे नमाज भी अदाकी।  चर्च के अंतर धर्मीय संवाद ग्रुप  की ओरसे  सभी उपस्थित मान्यवरो का  स्वागत व आभार व्यक्त करते सर्व धर्म समभाव और धार्मिक एकता को को और बल शाही करने मे मदद मिलेगी।
IRD Group या अंतर धर्मीय संवाद गुटके माध्यम से चर्च सभी धर्म समुहो से सिधे संवाद कर आपसी विश्वास और सदभावना को बढावा देता है। और हिंदू ,मुस्लिम, सिख, बौद्ध, यहुदी  जैसे सभी धर्मो केत्योहार चर्च मे मनाये जाते है।  


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *